Wednesday, February 15, 2012

वक़्त

वक़्त
धीरे धीरे
ज़िन्दगी के पन्नों को घोलता रहता है
बढ़ता रहता है...
पीछे पलटकर देखता हूँ तो
इतिहास? सब इतिहास? बस इतिहास?

चुपके चुपके
कितनी रातें
ढिबरी में जल जाती हैं

धीरे धीरे सारी यादें,
किस्सों में ढल जाती हैं


यादों पर कभी हँसता हूँ,
यादों पर कभी रोता हूँ
फ़िर से जब भी,
यादों वाली गलियों में,
बचपन मैं खोजने बढ़ता हूँ
इतिहास! सब इतिहास! बस इतिहास!

Monday, January 09, 2012

Crady


Friday, January 06, 2012

Vulgarity

दीमक
खरोचते हैं
लकड़ियों को
उन्हें भूख से ज्यादा
लकड़ियों की रूखी आवाज़ पसंद है
सच कहूँ तो,
उस रूखी आवाज़ में जो vulgarity होती है
मुझे कई रात जागने पर मज़बूर कर देती है  
मैं जागता हूँ, क्यूंकि 
मुझे दीमक वाले ख्यालों के साथ
सोने में डर लगता है

Thursday, January 05, 2012

Woofing Chants

My lungs are swollen
The veins smell rotten
I have scratched my skin
to explore worthlessness

सच सच सच
ख़याल और विचार का स्वाद बहुत बेहूदा लगता है
किसी लकड़ी की कुर्सी पर बैठ कर
चाय पीने में जितना गला घुटता है, जितनी बेचैनी महसूस होती है
वैसा ही आज इन रास्तों को देख कर हो रहा है

I can't stare those yellow leafed dusky lanes
spread like my tongue dragged with husky veins
I have itched my socks, threads entangled in fingers
My nails stink like society

समाज, अकेलापन और फिर से समाज
शब्दों को नोच नोचकर स्याही बनाता हूँ
बड़ी बड़ी नशीली आँखें फिर स्याही में किरोसिन डालकर,
आग लगाती हैं
क्रांति, राख़ और फिर से क्रांति

कभी कभी
existence और non existence की absurdity ,
कान में जब  हथोड़ा मारती है
लगता है कि,
चीख़ कर फेफड़े और अतारियां सब निकल दूँ
पर एक escapist हूँ ना...
मरने से डरता हूँ


Saturday, December 10, 2011

Dedicated to Om Darbadar

पता नहीं,
कुछ उलझे ख़याल हैं
चील की तरह पीछा करते हैं, नोचते रहते हैं - हर पहर
मैं भागना चाहता हूँ जब भी इनसे,
मिल जाते हैं कुछ और भी "Om - Darbadar"

धुंए का छल्ला फैलता है - नज़रों के सामने.
मैं खुली आँखों से भीड़ के बेतुकेपन और धुंए के 'chaos' में  फ़र्क महसूस नहीं कर पाता;
और आँखें जब बंद रहती हैं,
तब पांव की उँगलियाँ
छल्लों को देर तक घूरते रहती हैं.
'Flatfoot' हूँ ना...बहुत सारा बोझ नहीं उठा सकता.

परतें अच्छी होती हैं "शायद"
वरना
हर नंगी चीज़ आपस में रगड़ने को उत्साहित रहती हैं.
चाहे वह आत्मा का विचार हो, चाहे शरीर का विचार हो
या आत्मा, शरीर और उनके 'Physical Existence' का व्यापार.

- "पेट, इज्ज़त, अधिकार, स्वतंत्रता, मौत...."
ज़िन्दगी के बहुत सारे ऐसे पहलू समझाए गए हैं बचपन से
हर ऐसी सच्चाई का वज़ूद,
एक ख़बर से ज्यादा कुछ भी नहीं होता

कहीं से कभी विचारों का एक बुलबुला उठता है
कुछ दिन तक बहुत सारे वैसे ही बुलबुले दिखते हैं
फिर एक मौलिक प्रश्न और चिर अनंत का डर मेरे 'Flatfoot' पर भारी पड़ने लगता है
 - कहीं ये बुलबुले 'vaporize' होकर कल की सुबह ना ढक दें

तुम्हारा भी एक शहर है, मेरा भी एक शहर
मैं भागना चाहता हूँ जब भी इनसे,
मिल जाते हैं कुछ और भी "Om - Darbadar"

Wednesday, November 30, 2011

College Days

वक़्त कितने भी ठिकाने ले
"क़ल्ब" अब तक College में भटकता रहता है 
उम्र नयी शौक, नए मिजाज़ से खेल ले
ज़ेहन में आज भी मेरे लेकिन, 
उन्ही ख्यालों का ज़िक्र अटकता रहता है 


शहर बदल गया है, 
तारीख़ भी लुढ़कती हुई काफ़ी आगे बढ़ चुकी है
ज़िन्दगी  ने अपने तौर तरीके बदल लिए हैं
और एक हम हैं 
Engineering College के माहौल से निकल नहीं पातें
आलिम कहता है, दुनिया के दस्तूर में ढल जाओ 
और हम इन ख्यालों को निगल नहीं पातें 

आवाम को मेरे बेतुके ख्यालों का फ़िक्र खटकता रहता है
ज़ेहन में आज भी मेरे लेकिन, 
उन्ही ख्यालों का ज़िक्र अटकता रहता है 


 

Saturday, November 26, 2011

26/11

हमारे किस्सों का, हमारे मनोरंजन का
आकार जो इतना बदल गया है 

Facebook की दीवारों पर
श्रद्धांजलि और क्रांति की बातें लौट आयी हैं
हमारा गुस्सा, आग की लहरों सा फ़िर फैलेगा
हम like करेंगे, arguments लिखेंगे
फ़िर अगली ख़बर की भूख़ में facebook पर वापस चल पड़ेंगे

आग लगती है,
ख़ून की स्याहियों में डुबोकर ख़बर का इक चेहरा 
बाज़ार में पड़ोसा जाता है.
संवेदनाओं की अगरबत्तियां
हिन्दुस्तान के कूचे कूचे में जलती हैं
ख़बर की कब्र अगले साल तक फ़िर महफूज़ रहती है

असमर्थता यह नहीं कि हम कुछ कर नहीं सकतें 
असमर्थता यह है कि,
हमें मालूम नहीं हम कुछ करना ही क्यूँ चाहते हैं 

हमारे किस्सों का, हमारे मनोरंजन का
आकार जो इतना बदल गया है 

Monday, November 21, 2011

Why this kolaveri kolaveri kolaveri di

When mind is without Fear
and choices are for free..
Then why this kolaveri kolaveri kolaveri di

कोई States से अनजान हैं, कोई status में परेशान है
कल तक,
भ्रष्टाचार पर मिटने वाला Facebook Generation,
आज Sunny Leon पर क़ुर्बान है

वही मुल्क़, जो चाँद पड़ोसने की ख्वाईशें रखता था
लोग कहते हैं - आज culturally developed हिन्दुस्तान है

किसी के चाय की चुस्कियों की क़ीमत,
प्रदेश के चार टुकड़ों पर भारी पड़ती है,
हजारों रात कहीं कहीं..
सूखी रोटी के टुकड़ों पर कितनी ज़िंदगियाँ झपटती हैं

खैर, पेट भर चूका है,
दफ़्तर में बहुत आप धापी थी,
लौटते समय ठेके पर मैंने और तुमने,
बुद्धि जीवियों वाली बहुत बातें कर ली ...

When mind is without Fear
and choices are for free..
Then why this kolaveri kolaveri kolaveri di

Sunday, November 13, 2011

Some small trips...

विचारों और संवेदनाओं की मशाल,
पेट की भूख से अधिक ज्वलंत हो जाती हैं;
कभी कभी...
राष्ट्रीयता और धर्म की छाँव,
स्वार्थ की बेड़ियों से स्वतंत्र हो जाती हैं;
कभी कभी...

कुछ छोटी यात्रायें,
बड़ी दूरियां तय करने की मंत्र हो जाती हैं;
कभी कभी...

Friday, October 21, 2011

जब मैं नहीं बोलता, "मय" बोलता है

आलिम के दस्तूर से बेफ़िक्र,
जब मैं नहीं बोलता, "मय" बोलता है  
डरता हूँ, 
कहीं दबी हुई चिंगारी हंगामा न मचा दे.
महफ़िल को शादाब करने की ख्वाइशें
कहीं बस्ती न जला दें.

मेरी स्याही की पैमानों में,
कई रेशमी किस्से उलझे हैं;
मैं सारे अपने किस्सों को, बेज़बान झोले में रखता हूँ 
जब मैं नहीं बोलता, "मय" बोलता है  
डरता हूँ, 
कहीं किस्सों की समझ,
स्याही को बदनाम न करा दे 


Thursday, September 15, 2011

Engineer सब कुछ होता है

कभी In, कभी जिन्न....और कभी Engine होता है
कभी "Gunda", कभी "Troy".. कभी "Original Sin" होता है
Engineer सब कुछ होता है

रात का आवारा परिंदा, दिन भर सोता है
कभी बच्चा, कभी फच्चा...और कभी नाक में दम होता है,
Engineer सब कुछ होता है

कभी मुह पर ताला, कभी भक साला रहता है,
चार-पाँच साल में उसने सब कुछ कर डाला होता है
कभी इश्क में उसकी आँखें नम, कभी वो Atom Bomb होता है
कभी "पापा कहते हैं" कभी "g*d में"दम" होता hai
Engineer सब कुछ होता है

Thursday, September 08, 2011

चीख


कौन सी परिभाषा से करूँ संतुष्ट, स्वं की आधारशिला
मशीनी चाहतो में, चिंगारियों में, भय - भूख में लिपटी 
मेरी आत्मा आज कुंठित है!

ख़ुदा को खोजने के वास्ते हजारों ईंट नोचे हैं,
मंदिर हवन की शान्ति में कितने खून पोछें हैं'
कभी क्रांतियों में सर कटा कर लौट आतें हैं, 
कभी लाठियों से बेवजह ही चोट खातें है.  

किसी लालटेन की रौशनी में दुबकी हुई
हमारी हर लड़ाई, बस बयानों तक सिमित है
और अस्तित्व की कल्पना, शायद
अगले धमाके तक जीवित है!


Tuesday, September 06, 2011

Lines नहीं सीधे हैं

कांधे पर तेरे ओस के शायद बूंद पड़े थें
या जुल्फों से जैसे,
कुछ सपने मेरी आँखों में छलक गए थें;
सब टेढ़ा मेढ़ा दिखता था,
तुमने बोला Lines नहीं सीधे हैं.

खुली दीवारों में,
आसमान के रंगों सी परतें
मानो बचपन हौले हौले झूल रही थी
तुमने बोला Lines नहीं सीधे हैं.

कभी मैं हँसता, 
कभी तुम हँसती
दो आईने सोच सोच कर सबकुछ भूल रहे थें
Icecream के टुकड़ों में 'कच्छ' भूली बातें
पिघल पिघल कर lawn में टेढ़े गिरते थें;
तुमने बोला Lines नहीं सीधे हैं.

दो आवारा, बंजारों से,
चाय की प्याली घोल रहे थें
सब टेढ़ा मेढ़ा दिखता था,
तुमने बोला Lines नहीं सीधे हैं.

Friday, August 12, 2011

I want to sleep tonight

ख्वाइशों का आस्मां कहीं ख़त्म नहीं होता
इंसा को इंसान बना दे, 
क्या ऐसा कोई रस्म नहीं होता?
--------------------------------------------------

So many rashes, plenty of scars
So many endless, silly stupid wars

I am tired and burdened of wishes
It was a long day for me...I want to sleep tonight

So many stories, paranoia of wires
So many gun shots, bricks and mires

I am drenched in so many bloody desires
It was a long day for me...I want to sleep tonight

Let there be love, let there be bread
Let there be moon light over my bed

It was a long day for me...I want to sleep tonight



Wednesday, August 10, 2011

What makes you so Insane

I heard the moon did melt
May be was crazy you would've felt
May be was hazy you would've smelt
But if have you ever walked,
with eyes open on lanes
and if you have ever heard
the sorrows and pains
What makes you so Insane...  

Monday, August 01, 2011

Saans Lene Do

Self Composed Video 


Tuesday, July 12, 2011

कभी कभी

Part 1

तुम्हारे ज़िक्र की बारिश में रुह तर गयी 
काशी घाट में गंगा हो जैसे - भर गयी.
बंजारे अब्र की पहले - मंजिल ना राहें थीं
तुम्हारे लफ्ज़ सुनकर जैसे ठहर गया.

Part 2

मौसम का एक टुकड़ा बड़ा सर्द हुआ करता था,
दीवारों को भी कभी मीठा दर्द हुआ करता था.

दिन रात समंदर में उठती, बेचैनी की लहरें थीं,
प्यासी लहरों का भी कोई हमदर्द हुआ करता था.

इक चिड़िया,
ख्वाइशों की संदूक पर हौले से आ जाती थी,
पिछले बारिश जिस संदूक का चेहरा गर्द हुआ करता था.

Saturday, June 25, 2011

Bhak Sala - Healthy Entertainment

There is a desire of random entertainment in all of us. Not bugging you with more of vision, mission and explanation stuff, I would just try to wrap the post in few words.


BHAK SALA is an attempt to provide platform to such randomness. We aim to provide Organic Entertainment ;).


Please provide your feedback for the site. Promote the site too ;)
website - BHAK SALA

Sunday, May 15, 2011

The Egg and the Frying Pan

So there was this fucking Egg, who thought to survive without cracking on any fucking pan...


However different we pretend to exist, we end up acting identical. We orbit around desires like any damn electron, we wallow in sybaritic splendor like any funny doper and we believe that we mature with age like any wearing mountain.

Trust me, a mild electric and magnetic field of friendship and love operates over almost all of us. And when it operates, explanations change.

Back to the story of that Egg.

That twelve years Egg had limited words in his exhaustive dictionary. Cricket, cycle race, tiffin box, yawns, back benches, etc. were vectors of his universe. Cricket fascinated him more than 'the kewl girl friend factor', quizzes refreshed him more than beer at beaches of Goa; and mathematics offered him more psychedelia than any existing weed. That male chauvinist teen avoided gazing at any girl publically, left subtle appreciations for non sporty activities, but never resisted to challenge others for any contest. He thought like Achilles and fought like Hector.

So there was cricket, studies, crush for some days, some road accidents, slam books, school farewell memories…At eighteen, he couldn’t sell more than this about himself.

Graduation serves good enough spice to upset even the toughest tummies. The basket ball dreams of 'Kuch Kuch Hota Hai' vanish as soon as you are termed Facchas (First Year Baccha, generally after first ragging). Soon you realise that, the Bollywood romantics cheated you more than fairy tales of Alif Laila. Mathematics and Physics are universally used more to define human structure than appreciating any other curves. And, the glass of Bournvita abandoned during early teen age witness a phoenix phenomenon - evolve as nukkad ki chai. Literally every alternative word spoken in college bestows an honour to close relatives. 

Every fucking Egg feels some crack. Most of them enjoy it; some of them battle against the change in inertia.

Friendship is one of the most important dimensions of graduation. A small analysis can prove the hypothesis. 
Question - How to get rid of landing in troubles
Assumption - Real strength of friendship is realised at the time of troubles.
Fact - Friends are the one who pull you in troubles ('Sutta, Daru, Mai hun Faadu' feelings) . 

The truth is real strength of friendship is perceived by its affinity to pull you in trouble.

So, you meet people, you make lifelong friends, your semester grades are screwed, you blame everything on the dumbness of system and finally you are left with lots of discussions.

बात निकलती है, हवाओं में बहती जाती है 
मुझे हवाओं के रुख़ की परवाह नहीं.


The egg could summarize his post school days learnings as:
1.     Life is all about Explorations
2.     Intellect is ‘the word’
3.     Talent will find its place
4.     Theoretical musings suit more in books

Genuine appreciation is a function of scarcity. When other Eggs land from the graduation time ‘neverland’ to the real world ‘jobland’, their theories about life undergo evolution as:

1.     Life is a bitch
2.     Intellect is just another word.
3.     Skill and Talent are glorified words
4.     Sabka Katega Ram

The egg started appreciating the words – weekends, last date of any damn month, booze, party. What sells easily is not always cheap. Most of us buy the concept of - ‘Ishq Muhabbat Coca Cola’ in some part of our lives.

If friendship is something to be talked about for hours, love is something to be felt about for hours; if friendship is basking under the glorified memories, love is blooming for unknown reasons.

हम तो समझते थें, तेरे कूचे से गुमनाम लौटेंगे
मुहब्बत की बौछारों में मगर बदनाम हो गयें 

The Egg too cracked on the pan called love. Infact many fucking Eggs do crack.

Tuesday, May 10, 2011

टुकड़े

ज़िंदगी

एक बौरायी सी ख़ुशबू है
कभी भटकने से रोक लेती है,
और कभी भटकने को मज़बूर कर देती है.

सुबह 

सूरज जैसे wrapper में लिपटा हुआ था
और उसके खुलते ही
हम 'ट्रेक्टर' पर बैठ कर,
सुबह की फ़सल काटने चल पड़े 

बहस

तुम मुझपर चीख़ लो,
मैं तुमपर चीख़ लेता हूँ
पत्थरों को रगड़कर उजाला तो न हुआ
अपनी बहस से ही सही,
कहीं आग लगायी जाए

बस 'कंडक्टर'

मैं कुछ महीने भूखा भी सो लेता हूँ
पर सच्चाई जब पेट से लड़ने लगती है,
मुसाफ़िरों के सपनो को रस्ता दिखाना पड़ता है

इश्क़

मैं सवाल ज़वाब, हिसाब किताब नहीं समझता
तुम्हारा ख्याल जब भी आता है 
खुले आकाश में बिखरे तारों की तरह
गंगा की स्वक्ष लहरों में, 
चुपचाप अपनी चमक छोड़ जाता है.

Wednesday, April 20, 2011

Office Skit (Video)

Skit Performed by us at Company Function



Saturday, April 16, 2011

समाज

अखब़ार का एक टुकड़ा
बाहर से जला हुआ,
और राख़ वाली परिधि के दरमयां
सिर्फ़ तुम्हारा ज़िक्र.

हुमाद की वही खुशबू,
जिसका कोई आकर नहीं, 
जिसकी कोई दिशा नहीं;
ठंडी आवाज़ में बजती घंटियों सा चमकता है,
दीया और पुष्प जैसा नदियों में बिख़र जाता है.

हम घोसला बनाते हैं
जिसपर,
कभी चाँद लटकता है, कभी शराब की बोतलें
कभी वहां चूजों के मासूम सवाल गूंजते हैं,
और कभी दरिंदगी और लालच भरी चीखें.

दीवार के एक कोने पर चढ़कर,
दूसरे कोने पर आहटों का बेसब्री से इंतज़ार करते हैं सभी,
वज़ह और बहाने अलग हो शायद.

मैं भी समाज हूँ.

Friday, April 08, 2011

Bhak Sala

Some of my Sketches Bhak Sala



Will post some more ... :)

Thursday, March 31, 2011

उफ्फ़

तुम कभी हो
इश्क़ का कतरा,
और कभी आवारगी
तुम कभी फ़िरदौस की सूरत
और तुम कभी हो ज़िंदगी
दीवानों का क्या कोई जिस्म
कोई मज़हब नहीं होता है?

तुम कभी चांदनी को फूटपाथ समझकर सो जाते हो,
तुम कभी खुशबू बनकर 
पलकों में भी खों जाते हो
दीवानों का क्या कोई घर,
कोई शहर नहीं होता है?

Wednesday, March 02, 2011

नाव

वहां, 
उन अलसाए रस्तों के किनारे 
सुस्त सा दरिया है कोई. 
कभी बचपन में मैंने 
वहां कागज़ की इक नाव डाली थी. 
सुना है कि, 
आज भी वह नाव वहां मद मस्त बहती है.

कहीं टूटे से छज्जों पर,
परिंदे जब घोसलों में 
अधखुली आँखों से अंगराई लेते हैं
कहीं बिस्तर की सिलवट में 
कुछ ख़्वाब करवटें लेते हैं 
मुझे लगता है कि फिर से नाव बनकर 
नदी में मद मस्त हो जाऊं.

Friday, February 25, 2011

बेवजह


कोई ऐसे भी तो हमसे मिले कभी कभी,
कि बेवजह ही उनसे मुहब्बत होती जाए
मौसम में बेताबी के छीटें कुछ एक गिरें
शरारत हमारी सारी शराफ़ात होती जाए

ख्यालों की हर कशिश, दुआओं में हो कबूल
ख्वाबों की ऐसी कभी गुज़ारिश होती जाए
कोई ऐसे भी तो हमसे मिले कभी कभी,
कि बदनामी हमारी शोहरत होती जाए


Friday, February 18, 2011

फ़ुरसत


ज़िन्दगी के जिस श़क्ल से
हमे मुहब्बत हुआ करती है,
उस इश्क़ को फ़रमाने की 
फ़ुरसत नहीं रहती है.

ऐसा नहीं था कि
आइनों में बस दरारें ही दरारे थीं;
ऐसा भी था नहीं कि,
रास्ते खो जाते थें धुंध में 
और सामने बस संगमारी दीवारे थीं.

साहिर ने जिन चराग़ की
ख्वाइश में उम्र गुज़ार दी,
बाज़ार में उन चरागों की,
जब क़ीमत नहीं रहती है
...बहाने मिलते जाते हैं,
इंसान उलझता जाता है.
  
आलम को अब्र की उचाईयों का नशा है,
और शायर निकम्मा, 
सावन में भीगने को रोता है.

Sunday, February 13, 2011

इश्क़

सुबह छिटक कर,
बिस्तर में आ जाता है
सूरज का कुछ टुकड़ा;
अंगराईयां मेरी- मुट्ठी में उन्हें भर लेती हैं.

'बालकनी' में 
जब भी मिलते हैं आपस में - एक प्याली चाय की चुस्की
और, मिट्टी की सौंधी सी खुशबू;
मैं पंख लगाकर, 
हौले हौले नन्हे पत्तों सा बह लेता हूँ.

थोड़ा थोड़ा चाँद चुराकर,
लिफाफों को रंगते आये हैं - 'तुम और मैं'

लेकिन,
पतझड़ की किसी सांझ को जब,
लालटेन नहीं जलता है, और 
चाहतों की चीख़ नाकाम होती है
हम, राख़ के जैसे बिख़र जाते हैं.
सुलगती जाती है बेचारी ज़िंदगी,
और,
किसी बेनाम चौराहे पर बदनाम होती है.

चलो, 
ओढ़कर इसकी ख़ुशबू, ज़िंदगी से थोड़ा इश्क़ करते हैं,
ज़िंदगी के नाम पर मरने से पहले, ज़िंदगी जी लेते है.

Tuesday, February 01, 2011

For Life

कभी दबे पांव
चेहरा छिपाकर,
मैं जुगनुओं के पीछे भागता रह जाता हूँ.
और कभी उन तंग गलियों 
के इर्द गिर्द 
अँधेरे से सनी हुई दीवारों को
रात भर ताकता रह जाता हूँ.

पर ज़िंदगी मुझको अक्सर ढूंढ़ लेती है.

आखों से छलक कर, रूह में बिख़र जाती है.
इत्र में लिपटी हुई खुशबू सी बहक जाती है.

ज़िंदगी जब तक ज़िंदगी रहती है,
कितनी ख़ूबसूरत नज़र आती है.

Thursday, November 04, 2010

"हैपी बर्थडे"

यादों की टहनियों पर
कुछ बूंदें जो बचपन से मैंने छोड़े थें
मंझे धागों में लिपटे हुए पतंग,
जिन्हें आसमान को ताक-ताक के बटोरे थें
बारिश में भीगे कुछ पत्तें,
जिनपर छिप छिपकर मैंने कुछ नाम लिखा था
काली राख का हुक्का,
जिनके चाहत में, मैं कुछ शाम बिका था,
छुक छुक करती लम्हों की वह "ट्रेन",
जहाँ कुछ लोग मिले थें.
धूल में लिपटे रस्ते, जो मेरे संग कुछ देर चले थें

मेरे साथ पड़े थें
और 
मैं था, मिटटी का मेरा ये देह
"हैपी बर्थडे"

Sunday, October 31, 2010

"चैप्टर"

आज तुम्हे "हैपी जर्नी" भी नहीं कह पाया
तुम्हे "स्टेशन" छोड़ते समय लगा कि
ज़िस्म का एक हिस्सा वहीँ छूट गया है;
और बचे टुकड़ों को घसीट कर,
मैं अपने घरौंदे में लौट आया हूँ.

वक़्त की रेत,
आसुओं को तो धीरे धीरे ढक देगी.
और संवेदनाएं स्याही बनकर,
पन्नों से लिपट जाएँगी.
पर,
तुम्हारे साथ गुज़ारे वक़्त की खुशबू,
बस रूह में धीमी धीमी महकती रहेंगी
मैं कभी उन्हें शब्दों के दायरे में कैद नहीं कर सकता.

एक "फ्रेश चैप्टर" शायद ख़त्म हो गया है.
तुम्हारे वापस लौटने पर नया "चैप्टर" शुरू करूँगा.

Friday, October 01, 2010

We -The People

उम्र की चादर
जब मेरे घुटने तक हीं आ पाती थी,
और आलिम, फ़ाज़िल, बुद्धिजीवियों की तालिमें
बस्ते में रह जाती थीं,


मैं तेज़ भाग कर चाँद चूमना चाहता था.


अब,
मेरी जिदद जब चाँद से हटकर,
रोटी पर थम आती है;
और अँगीठी पर हाथ सेक कर,
नींद मुझे आ जाती है;


तुम क्यूँ मेरी रोटी को नोंचने,
मेरे गलिआरे आ जाते हो?
कभी मज़हब, कभी जाति बताकर,
मुझको ठगते जाते हो.


वैसे भी,
हर नीलामी में,
मैं अपना वज़ूद बेचने जाता हूँ,
कुछ किस्से अपने कहता, कुछ औरों से सुन आता हूँ.


नीलामी के सिक्के रख लो
रोटी मुझको खाने दो,


आज बहुत मैं भूखा हूँ.

Wednesday, September 08, 2010

हिस़ाब

सच तो ये भी है कि,
वक़्त की सारी साजिशें समझते हैं हम,
और,
खून की उबाल पर लगाम कसने वाले उसके ख़याल से,
अन्दर ही अन्दर जलते हैं हम.

सच तो ये भी है कि,
आईने और झुर्रियां - दोस्ती को बेताब हैं,
और,
रूह को कब्ज़े में रखने की तरक़ीब
उसने सीख ली है.

उठो, चलो !
सच की ऐसी कैफ़ियत को अनसुना करते हैं हम.
तोड़ते हैं आईने का श़क्ल, और,
पिंजरे के परिंदे को आज़ाद करते हैं.

आख़िर उम्र भी कभी ना कभी हिस़ाब मांगेगी

Tuesday, August 31, 2010

नियत

कतल कुछ मैं भी करता हूँ,
कतल आप भी कर लीजे
दरिया खून से अब बस सूर्ख़ हो जाए

लकीरें मैं तनिक खींचू, 
दीवारें आप खड़ी कर लीजे 
अर्ज़ ख़ुद में सिमट कर बस दफ़्न हो जाए   

भूखे पेट की अर्ज़ी,
कहाँ कोई आज सुनता है...
कि बोटियाँ नोच कर अपनी
भूख कुछ कम ही हो जाए 

तमाशा आप का लिक्खा, 
गर्द और रंज लाया है  
दुआओं में परिंदों ने बस राख़ पाया है.

शर्म कुछ मैं भी करता हूँ,
शर्म कुछ आप कर लीजे
कुछ अश्कों को पीकर शायद,
अपनी नियत बदल जाए 

Saturday, August 21, 2010

शहर

कुछ शौक को दफ़न करके, नया शौक पाल लेते हैं. 
कुछ ज़ख्म को छिपाकर, नया ज़ख्म डाल लेते हैं.
इस शहर का सुनसान कँही अपनी गुफ़्तगू सुन न लें,
चलो संदूक से नयी शक्ल, नयी पोशाक निकाल लेते हैं. 


हर शख्स का चेहरा मिलता है हुबहू,
हर ख्वाइशों की चादर का रकबा भी एक है,    रकबा - Area
कुछ सरफिरों ने चंद आसमानी तस्वीरें खींच ली,
इस शहर में आइना नहीं बिकता, 
बाज़ार में खीचें गए तस्वीरें बिकते हैं. 


आँखों में बेबसी की झलक, 
माथे पर दरारें क्यूँ हैं,
इस नस्ल में आख़िर 
सभी थके-हारे से क्यूँ हैं,  
ये रंगीन शहर कभी बुझता ही नहीं है. 
हर लाश के दरमयां, ये दीवारें क्यूँ हैं. 

Wednesday, August 11, 2010

Graffiti

He was standing at the middle of a crossroad; probably everyone stood there atleast once or probably no one did ever. He was never sure of this part of the universe, probably no one was or probably every one was. It was a crossroad of thoughts, beliefs, murmurs, whispers, silence, screams or perhaps just an empty space.

While a civilization was celebrating life under the hypnotic music of moonlight at one side of the road, a society of thinkers and philosophers was chanting requiems for themselves and for their society below a gloomy rain at the other side of the road. Rest of the roads were either so much covered with snow and fog that nothing was visible or were too bright to ramble and focus upon. A chime from some far church started to amplify behind a junkyard in the woods. The voices of profanity, wisdom, rejoice, sadness, hunger and perhaps everything harmonized with the sound of that chime.

Bang!


Dey got up of his dream.


Dey was one of the most respected professors of his college. Born to a criminal lawyer and a house wife, Dey was blessed with most of the facilities possible in the city. It so happened once that a dejected old man, who lost a case to his father's client came crying at his home one midnight. His repetitive half an hour yelling turned out to be a first good enough reason for Dey to ponder about sufferings. Psychology may have defined that impulsive behavior with unknown assumptions and predictions, but for Dey, to understand the origins of whims and caprices had no meaning. There was melancholy in the wind outside his home and hidden desire to celebrate sadness inside his mind. The old man's pleading - "No one likes me and no one cares about me" got engrossed for ever in his memories. 


Dey was then only eight years old, but he was very much convinced, overwhelmed and disgusted for this fate to human. Although, he did not choose to by solve the mysteries of life like Buddha, but since that day, his subconscious brain probably realized its scope to dominate Dey. For the next few days, whenever he slept, he could only dream devastations and echoes of that old man utterance. For the other few days he saw himself running away from his home to some unknown destinations for some unknown reasons. He never disclosed his childhood dreams to his father, as he feared and hated him.


Dreams frightened him, dreams thrilled him and dreams encouraged him to weave his own universe. At the age of ten, he started taking interest in dreams of other people. Once when he was assigned "family" as a topic for his school drawing competition, he asked his mother to share colours and intensity of her dreams, and then he tried to spray colours of voices and sounds of his servant's daughter. He submitted it to his teacher with a layer of text written over it . It was from his father's diary...


"मेरी कल्पनाओं की उड़ान इक दिन आस्मां को चूमेगी;
मेहंदी के छीटें बिखेरती दुल्हन बनकर झूमेगी..." 


Dey, reputed as a shy and introvert student of his class, topped his school in secondary school examinations. He always had more inclinations towards mathematics. He believed that maths will help him to align all the patches of dreams, that he captured as texts, music pieces, drawings etc since his childhood days and span a world out of it. He joined a reputed college of mathematics and spent lots of his time in library to code and decode his patches.


After years of his researches and lots of human interactions, he was able to find some broken links to map dreams. He was very much obsessed with his findings and often struggled against himself for the acceptance of  dominance of reality, his mind and his dreams. He chose the dominance of dreams over all other factors.


Society is like fast food. The more you try to make it enticing, the more it rots. Dey was very much confident to build a platonic society inside his dreams. He started working on a space capsule, where people could spend atleast few hours of their lives in a platonic dream world. He spent sleepless nights and days gathering informations and patching them for his research. Yesterday, he got very tired and slept for few hours with a alarm in his watch.


He was standing at the middle of a crossroad. People met, societies amalgamated and civilizations merged. The fog faded away and left violence, greed, lust, hatred, bloodsheds, stampede and their justifications.


Bang! The alarm clock ranged. Dey woke up. Tears dropped off Dey's eyes.

Friday, July 16, 2010

Voids

He was sitting silent in a dhaba with a glass of vodka in one hand and half smoked cigarette in other. Unlike his colleagues, he sat uninterested, avoiding any intellectual arguments over good,bad and their parametric justifications. A radio kept on a shelf was broadcasting some hindi song, which, Ravi thought, relates to his life...


"चौराहे पर,
 ख्वाइशें
 राख़ बन उड़ जायेंगे,

 रास्ते फिर से,
 आँधियों से टकराकर,
 भीड़ में जुड़ जायेंगे...

 ये समन्दर
 भूखा बहुत है,
 सबको एक दिन खायेगा,
 देखता हूँ कब तलक
 तू खुद से यूँ लड़ पायेगा..."

He was not a regular Dhaba vistor. The "Daru Parties" at dhabas appeared him more as a forum of its attendees to speak their desires, dreams, frustrations, lusts, pains, etc. than any celebration.  However, at his visits to the dhabas, he fantasized audience to be convinced of his two abstract musings - Human emotions are continuously collected within them and dhabas are easiest available sink for their eruptions;  human definitions are incomplete without their post drunk state documentation, else their avaricious, bestial and hypocritical avatars remain uncaptured. Often, he also compared these parties with prolonged sexual intercourses, which start slow in murmur, giggle and smile, get louder, wilder, faster and end up as emotional less attachments of strangers. More than that, he was confused whether these celebrations are more like a social badge, which people add to upgrade their hierarchies in the so defined social animal system or a necessary tool for people destitute of understandings of truth to temporarily peel of layers of their discomforting emotions. Infact, at times he considered the whole idea of celebration a waste. Interestingly, his contemplations and arguments about the requisiteness of many of these parties used to fade away as his involvements in them geared up.  

Ravi denunciated his belief of self existence as an iconoclast unique species long time back; but he could not get rid of his belief about society till recent. He graduated from a glorious literature school in the country, which was known never to sleep. People could be found discussing, sharing, speaking, hearing, writing and reading their thoughts at any time of the day. They talked about life, love, literature, revolution, reservation, politics, science, war or probably anything and everything. Umpteenth amount of thoughts exchange, stacks of books and considerable amount of writings left different impacts on different people. 

During first year of his stay, some Asian country witnessed a month long civil war, which shattered its economy. Millions of families were ruined and news papers could only capture devastations. The topic knocked everyone's door. His college got flooded with the discussions. While the burning topic sparked many dead clubs and literary societies, the overdose of it forced Ravi to start hating social systems, revolution and interactions. While this batch mates were exploring themselves discussing Mahatma Gandhi, Che Guevara, Marxism, communism, revolution, etc, Ravi used to read all the anti-social theories. He spent all his years of graduation staying alone and reading books. 

Society, for him, was yet another dustbin, where he could throw his least intellectual ideas. Ravi rarely talked to people, and whenever he talked, his motive was to express disrespect, make mockery and convince them inferiority of intellect compared to him.  Their anger appeased his ego as he considered anger as a defence mechanism of impotents and handicaps. Revolutions, for him, were tools to glue all the ignorants, hungry and useless people for some unknown reasons. Once during a class discussion, when people linked hunger, suppression, capitalism, etc to revolution, Ravi left a note writing ...

"किसकी लपट में जलने को, 
 तुम इतने बेताब हो,
 काली हवा में बह रहा जो,
 अंधे से सैलाब हो. 

 ये भूख है किसी भेडिये की
 तुम चीख़ कर मर जाओगे.
 तारिख में कब्र पर तुम्हारे,
 सज जायेंगे कुछ लफ्ज़ -  " यह तुम्हारा भी इंक़लाब था".

 इंक़लाब हो, इंक़लाब हो !

He never expected to make millions from his writings. His writings received a severe jolt during his college days, when his best work "आग से ठंडक"  was highly ridiculed, mimicked and disrespected. But, he assumed his dustbin works to feed him atleast. Unluckily, his literature could not feed him for more than few initial months as it faced severe competition from others dustbin works. Ravi had to leave the city and move to a near by village for his living. He, then moved from one village to another, sometimes as a postman, sometimes as a school teacher and sometimes as a bus conductor.His iconoclastic approaches couldn't fetch him anything and his lonely existence could not grab any attention. His writings and understandings on human behavior and psychology were nothing more than a myth for him now. 


He craved pain,but he could not endure it for long. To continue dustbin writings for his survival was more like committing suicide for him; he feared death, so couldn't think of suicide. It was an indication for gradual metamorphism to him. He was not reluctant for change. He never wrote that changes make people impotent. Even much before his college days, he accepted a change when he ran away from his home and altered his surname. 

The dhaba matured in state from murmur to howling. In the midst of that din, Ravi sat uncomfortable and perplexed. He was frustrated, as he was not able to focus on the torrents of thoughts rolling in his mind. Lots of vodka, whiskey and bear intoxicated ambiance of the dhaba. A sudden drizzle and subsequent petrichor made it more romantic. Someone sitting at a table near to their team was reciting ...

"और मत पिला साकी
 बेआबरू दुनिया मुझे मैखना समझ बैठेगी,
 अपने ग़म का दामन,
 बेवजह मुझसे जोड़ देगी..

 मैं तो निकला था
 उस शाम, 
 तनहाई में खोने की तमन्ना थी;
 काश पहले से समझता,
 दुनिया, पैमाने से यूँ रिश्ता जोड़ देगी..."

The last village, where he got settled was Pipidiha, a village at the border of two states. He started socializing with more and different people to add dimensions and reality to his understandings. He made connections over there, and started paying more attention to any occurring social changes. He changed him enough to behave as a social animal, although, he still resisted to fit all of his thoughts in the social frameworks. Before coming back to the city, he also participated in a strike organized by his village people against drinking water problem. His slogan captured special attention of media..


"प्यास मेरी है, तो हंगामा भी मेरा ही होगा,  
 छीन के ले आयेंगे नदिया, यदि न्याय ना होगा. " 

Some newspaper company from a city noticed and inquired about him and offered him a position of journalist. He started writing about social issues. His works were appreciated, and his column "शोषण" was highly rated.

Last night, there was a sudden unrest at the border. People from state near to Pipidiha were demanding separate state for long time. Some innocent villagers of Pipidiha resisted the civil war, as a result of which, they were slayed in the name of revolution. All the newspaper chased the news madly. The discussion flooded media more that the Asian civil war, which Ravi heard during his college days.

The revolution was much more senseless and devastating. Today, his colleagues organized a "daru party" to discuss the rebel. Everyone had their own deep opinions. Ravi could just hear some words - socialism, liberty, poor, nation..

The song of the radio continued

"बुलबुला दीवार में दरार बनकर उभरेगा,
 आज बारी तेरी है;
 बोल... 
 जिंदगी के इस हवन में,
 अपनी तू आहुति देगा ? ..."